CG News : टीकाकरण से मौत का मामला, जांच टीम पर ग्रामीणों ने निकाला गुस्सा

Must Read

बिलासपुर : जिले में टीकाकरण से 2 बच्चों की मौत के मामले में परिजनों ने जांच अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाई। परिजनों ने कहा कि अब यहां क्या करने आए हो, जो होना था वो तो हो चुका है। बच्चे तो अब रहें नहीं। सिर्फ खानापूर्ति करने आए हो। आप सभी यहां से चले जाइये। मामला कोटा के पटैता के कोरीपारा का है।

भड़के ग्रामीण और अभिभावकों ने कहा कि यहां जांच करने की कोई भी जरूरत नहीं है। जांच के नाम पर हमें फिर से ठगने की कोशिश की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही ने दोनों बच्चे की जान ली है। 5 सदस्यीय जांच टीम को बिना जांच किए खाली हाथ लौटना पड़ा।

दरअसल, 29 अगस्त को टीकाकरण से 2 बच्चों की मौत को स्थानीय अधिकारियों ने नजरअंदाज कर दिया, जिसके बाद सरकार ने सच जानने के लिए जांच टीम बनाई है। जांच टीम सरकार को रिपोर्ट सौंपेगी। इसमें जो भी दोषी होगा सरकार कार्रवाई करेगी।

Latest News

चक्रव्यूह में फंस गए हैं नीतीश कुमार बिहार की नई सरकार को पूरा सपोर्ट करुंगा

दिव्य न्यूज़ 18:- भाजपा के बुरे चक्रव्यूह में फंस गए नीतीश कुमार नामांकन से पहले नीतीश कुमार ने अपने...

More Articles Like This