दिव्या न्यूज़ 18:-कोरबा जिले में हाथियों का उत्पात जारी है। पसान क्षेत्र के बनखेता गांव में शनिवार रात करीब 10 से 11 बजे 65 हाथियों का दल पहुंचा। हाथियों ने एक ग्रामीण के कच्चे मकान की दीवार तोड़कर भीतर रखा धान और चावल खा लिया
हाथियों को देखकर भागे ग्रामीण
ग्रामीण हरि सिंह ने हाथियों को अपने मकान की ओर बढ़ते देखा तो परिवार के साथ वहां से निकल गया। इसके कुछ ही देर बाद हाथियों ने दीवार तोड़ दी और अनाज खा लिया। फिर दल खेतों की ओर बढ़ा और कई एकड़ में लगी धान की फसल रौंद दी।मरवाही क्षेत्र से लौटने के बाद यह दल पसान सर्किल के तराईनार जंगल में ठहरा है। रात में दो से तीन समूहों में बंटकर हाथी भर्रापारा, कुम्हारीसानी, बोकरामुड़ी, तराईनार और बनखेता सहित आसपास के गांवों तक पहुंच रहे हैं। वहीं, कोरबा वनमंडल के करतला रेंज में 13 हाथी मौजूद हैं। इस तरह जिले में कुल 65 हाथी विचरण कर रहे हैं।

