विज्ञापन,,,,,,,
दिव्या न्यूज़ :-कोरबा: कोरबा के सिटी सेंटर माल स्थित लेवल अप एमएमए अकादमी में एमेच्योर ताइक्वांडो एसोसिएशन आफ कोरबा के तत्वावधान में छठवीं जिला ताइक्वांडो चैम्पियनशिप एवं प्रथम जिला पुमसे प्रतियोगिता–2026 का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में आयोजित की गई, जिसमें जिले भर से लगभग 110 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा, तकनीक एवं खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में क्योरुगी एवं पुमसे, दोनों विधाओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।यह आयोजन जिला चैम्पियनशिप के साथ राज्य स्तरीय चयन परीक्षण के रूप में भी आयोजित किया गया, जिसके माध्यम से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कोरबा जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त होगा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नितिश ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कटघोरा, विशिष्ट अतिथि आस्था शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक, कोरबा तथा सुरेश क्रिस्टोफर, सचिव, जिला ओलंपिक संघ, कोरबा की गरिमामयी उपस्थिति रहीं। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं सकारात्मक सोच विकसित होने की बात कही। प्रतियोगिता की निष्पक्षता एवं तकनीकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ की ओर से बाहरी पर्यवेक्षक भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।प्रतियोगिता के सफल आयोजन में अध्यक्ष अविनाश बंजारे, सचिव दुर्गेश साहू, कोषाध्यक्ष सुयश चन्द्रा , रेफरी कमीशन चेयरमैन एनआइएस कोच प्रेमराज बंजारे तथा तकनीकी निदेशक स्नेहा बंजारे , निर्णायक मंडल में ईशा सोनवानी, रानी मरकाम, यश खरे, आर्या गौरी सिंह, देवराज गोगोई, अनीश खरे, आदित्य सारथी एवं अगस्त्य शर्मा एवं प्राथमिक उपचार के लिए ज्योति मानिकपुरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

