विज्ञापन,,
दिव्या न्यूज़ :-नगर पालिका, कटघोरा में अटल परिसर में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा का रंग तेज वर्षा से उतर गया। रंग उतरने के बाद स्पष्ट हुआ कि प्रतिमा का निर्माण कांसे की धातु से होना था, लेकिन उसे सीमेंट से निर्मित कर कांसे के रंग से रंग दिया गया।हंगामा होने के बाद पालिका के उप अभियंता चंद्र प्रकाश जायसवाल को निलंबित किया गया है। बताया गया कि प्रतिमा स्थापना के लिए ठेकेदार को 13 लाख रुपये व अटल परिसर के लिए कुल 30 लाख रुपये का भुगतान किया गया था।प्रतिमा स्थापना में एक वर्ष का समय भी नहीं बीता है। बुधवार को रंग निकलने के बाद मामला सामने आया। इस मामले को लेकर जिला युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता अटल परिसर के सामने धरने दिया।
कोरबा में कांसे की धातु से बननी थी अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा, सीमेंट से निर्मित कर कांसे के रंग में रंग दिया, बारिश ने खोली पोल
Previous Articleअमन मोटर्स
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.

