दिव्या न्यूज़ :-कोरबा जिले के सुनालिया मोड़ के पास तेज रफ्तार स्कूटी दुर्घटना में सेंट जेवियर्स स्कूल के कक्षा 9वीं के छात्र हर्षवर्धन सिंह (13) की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में उसका दोस्त वंशु कुमार जोशी (13) गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका अस्पताल में उपचार जारी है।जानकारी के अनुसार, मिशन रोड निवासी हर्षवर्धन सिंह और वंशु कुमार जोशी बुधवार शाम स्कूटी से टीपी नगर की ओर जा रहे थे। स्कूटी हर्षवर्धन चला रहा था। सुनालिया मोड़ के पास तेज रफ्तार के कारण वाहन अनियंत्रित होकर फिसल गया और डिवाइडर से जा टकराया।हादसा इतना भीषण था कि हर्षवर्धन का सिर डिवाइडर से टकराने के कारण उसे गंभीर चोट आई, जबकि पीछे बैठा वंशु सड़क पर दूर जा गिरा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों को निजी अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल हर्षवर्धन ने गुरुवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं वंशु के कंधे में फ्रैक्चर आया है और उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। हर्षवर्धन की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। स्कूल में भी शोक का माहौल है। शिक्षक और सहपाठी इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।जांच में सामने आया है कि हादसे के समय दोनों छात्र नाबालिग थे और स्कूटी चला रहे थे। पुलिस का कहना है कि लगातार जागरूकता अभियान चलाने और अभिभावकों को समझाइश देने के बावजूद नाबालिगों को वाहन सौंपने की घटनाएं रुक नहीं रही हैं, जिसके कारण ऐसे हादसे सामने आ रहे हैं। इसी बीच ‘सजग कोरबा–सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत यातायात पुलिस ने शहर में विशेष जांच अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर हुई कार्रवाई में 11 नाबालिग वाहन चालकों को पकड़ा गया। उनके खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 22 हजार रुपये का समन शुल्क लगाया गया। साथ ही उनके अभिभावकों को भी कड़ी चेतावनी दी गई।कोरबा पुलिस ने एक बार फिर अभिभावकों से अपील की है कि वे नाबालिग बच्चों को दोपहिया या चारपहिया वाहन न चलाने दें। यातायात नियमों का पालन और जिम्मेदार अभिभावक की भूमिका ही ऐसे दर्दनाक हादसों को रोक सकती है।
नाबालिगों की लापरवाही बनी जानलेवा, तेज रफ्तार स्कूटी डिवाइडर से टकराई; 9वीं के छात्र की मौत, साथी घायल
Related Posts
Contact Us
Santosh Kumar Singh Editor
Mobile : 9589496907
Email : divyanews18@gmail.com
Address : MIG-I-101, M.P. Nagar, Korba, Chhattisgarh
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.

