दिव्या न्यूज़ :-आज सुबह कोरबा-भिलाई मार्ग पर गौ माता चौक से भिलाई खुर्द तक करीब 2 किलोमीटर लंबा भीषण जाम लग गया। सुबह 6 बजे से 8 बजे तक लगे इस जाम में ट्रेलर, ट्रैक्टर, चारपहिया, कार, बाइक सवारों के साथ-साथ बच्चों से भरी स्कूल बसें भी फंस गईं जानकारी के अनुसार गौ माता चौक के पास एक ट्रेलर अचानक ब्रेक डाउन हो गया। इसके बाद पीछे से आ रहे ट्रेलरों की लंबी कतार लग गई। संकरे मार्ग और भारी वाहनों की अधिकता के कारण जाम की स्थिति देखते ही देखते विकराल हो गई।जाम में फंसी स्कूल बसों के कारण दर्जनों बच्चे समय पर स्कूल नहीं पहुंच पाए। कई बच्चे 30-40 मिनट की देरी से कक्षाओं में पहुंचे। वहीं चांपा रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों की ट्रेन भी छूट गई। लोग घंटों वाहनों में फंसे रहने के बाद पैदल ही गंतव्य की ओर निकल पड़े। जाम की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और ब्रेक डाउन ट्रेलर को साइड में हटवाकर वाहनों को एक-एक कर निकाला। करीब 8 बजे कड़ी मशक्कत के बाद यातायात को सुचारू हो पाया। जाम को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर रोजाना सुबह के समय जाम की स्थिति बनती है। भारी वाहनों की अधिकता, सड़क की तंगी और ट्रैफिक प्रबंधन की कमी के कारण आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि जाम की स्थिति से बचने के लिए कुछ लोग नहर किनारे से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की कोशिश करते हैं लेकिन बरसात के कारण वहां कीचड़ और जलभराव की समस्या है। ऐसे में मजबूरन लोगों को इसी मार्ग से आना-जाना पड़ रहा है।वाहन चालकों ने कहा कि प्रशासन को इस मार्ग पर सुबह के पीक आवर में भारी वाहनों के प्रवेश पर समय सीमा तय करनी चाहिए और नियमित रूप से यातायात पुलिस की तैनाती की जानी चाहिए। लोगों ने मांग की है कि गौ माता चौक से भिलाई खुर्द तक सड़क का चौड़ीकरण किया जाए और ब्रेक डाउन वाहनों को हटाने के लिए त्वरित व्यवस्था बनाई जाए। अन्यथा रोजाना लगने वाले जाम से स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा और मरीजों को परेशानी होती रहेगी।
ट्रेलर ब्रेकडाउन से थमी रफ्तार, कोरबा-भिलाई मार्ग पर 2 किमी लंबा जाम, स्कूल बसें और यात्री घंटों फंसे
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.

