दिव्या न्यूज़ 18 :-कोरबा जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्लाखार के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। शादी कार्यक्रम से लौट रहे लोगों से भरा एक मालवाहक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना के समय वाहन में 25 से अधिक लोग सवार थे, जिसमें से 10 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायलों को तत्काल कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।कोरबा जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्लाखार के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। शादी कार्यक्रम से लौट रहे लोगों से भरा एक मालवाहक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना के समय वाहन में 25 से अधिक लोग सवार थे, जिसमें से 10 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायलों को तत्काल कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।बांकी मोंगरा थाना प्रभारी तेज यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पहुच कर घटनाक्रम की जानकारी ली गई वहीं घायलों को अस्पताल के लिए रवाना किया गया बताया जा रहा है की शादी कार्यक्रम के बाद चौथिया कार्यक्रम से सभी वापस लौट रहे थे। इस दौरान घटना घटी है। इससे पहले भी इस तरह की घटना सामने आ चुकी है और लोगों की जान भी जा चुकी है लगातार हो रही घटना के बाद भी चालक अपनी हरकतों के बाद नहीं आते।यातायात विभाग के द्वारा ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ लगातार कार्यवाही भी की जारी है और उनसे जुर्माना भी वसूला जा रहा है।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इस हादसे ने एक बार फिर मालवाहक वाहनों में यात्रियों के परिवहन पर उठते सवालों को सामने ला दिया है।
शादी कार्यक्रम से लौट रहे लोगों से भरा मालवाहक पलटा, 10 से अधिक लोग घायल, उपचार जारी
Related Posts
Contact Us
Santosh Kumar Singh Editor
Mobile : 9589496907
Email : divyanews18@gmail.com
Address : MIG-I-101, M.P. Nagar, Korba, Chhattisgarh
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.

