कोरबा। जिले में बढ़ती उमस और मौसम में बदलाव के कारण शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार विषैले एवं विषहीन सर्पों के निकलने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसी क्रम में ग्राम नकटीखार में शुक्रवार देर रात एक घर के भीतर गैस सिलेंडर के पास नाग बैठा मिला। सांप को देखते ही परिवार के लोगों में दहशत फैल गई।घटना की सूचना मिलते ही नोवा नेचर के सर्पमित्र जितेंद्र सारथी रात करीब 11:30 बजे मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरी सावधानी और कुशलता के साथ नाग का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। इसके बाद सांप को सुरक्षित प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।रेस्क्यू के बाद जितेंद्र सारथी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि घर या आसपास कहीं भी सांप दिखाई दे तो उसे मारने का प्रयास न करें। इसकी सूचना तत्काल वन विभाग या प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को दें, ताकि सुरक्षित तरीके से उसे पकड़ा जा सके।उन्होंने यह भी कहा कि सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक या अंधविश्वास का सहारा लेने के बजाय पीड़ित को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाएं। समय पर उपचार और जागरूकता ही सर्पदंश से होने वाली मौतों को रोकने का सबसे प्रभावी उपाय है।
मौसम में बदलाव और उमस के कारण घरों में घुस रहे हैं जहरीले सांप; कोरबा में दहशत
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.

