दिव्या न्यूज़ :-कोरबा में सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत युवाओं को मौत के मुंह तक पहुंचा रही है। जांजगीर जिले के नैला रेलवे स्टेशन के पास एक युवक ने सेल्फी और रील बनाने के लिए अपनी जान दांव पर लगा दी। यात्री ट्रेन सिग्नल के कारण रुकी तो युवक ट्रैक पर लेटकर वीडियो बनाने लगा। ट्रेन आने ही वाली थी कि किसी तरह भागकर उसने जान बचाई। पूरी घटना का वीडियो यात्रियों ने बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।जानकारी के मुताबिक युवक कोरबा निवासी बताया जा रहा है।
वह यात्री ट्रेन से सफर कर रहा था और कोरबा आते समय लोकल मेमू ट्रेन में लगातार स्टंट करता नजर आया। सहयात्रियों ने उसे कई बार रोका और समझाया कि ट्रैक पर जानलेवा हरकत न करे, लेकिन वह बाज नहीं आया। नैला स्टेशन के पास ट्रेन सिग्नल न मिलने के कारण रुक गई। मौका पाकर युवक ट्रेन से उतरा और सीधे रेलवे ट्रैक पर लेट गया। उसने मोबाइल निकालकर वीडियो बनाना शुरू कर दिया।युवक ट्रैक पर लेटकर पोज दे ही रहा था कि सामने से ट्रेन आती दिखी।
ट्रैक पर लेटे युवक को देखकर यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। किसी ने चिल्लाकर उसे चेताया तो युवक ने आनन-फानन में मोबाइल उठाया और भागकर अपनी जान बचाई। कुछ सेकंड की देरी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रेन के गुजर जाने के बाद युवक ने फिर मोबाइल में वीडियो बनाकर खुशी जाहिर की। यात्रियों ने उसकी इस हरकत का वीडियो बना लिया।वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक बिना डरे ट्रैक पर लेटकर वीडियो बना रहा है जबकि पीछे ट्रेन की हेडलाइट दिखाई दे रही है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने रेलवे प्रशासन और पुलिस से ऐसे युवकों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि रील बनाने के चक्कर में ये लोग न सिर्फ अपनी जान खतरे में डाल रहे हैं, बल्कि ट्रेन संचालन और अन्य यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी खतरा बन रहे हैं।रेलवे एक्ट के तहत रेलवे ट्रैक पर फोटो-वीडियो बनाना, ट्रैक पार करना या स्टंट करना दंडनीय अपराध है। रेलवे अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि ऐसे मामलों में पहचान कर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
रील के चक्कर में मौत को दावत, ट्रेन रुकते ही ट्रैक पर लेटकर बना रहा था वीडियो, बाल-बाल बची जान
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.

