दिव्या न्यूज़ :-कोरबा में चुनावी वादों को याद दिलाने प्रदेश स्वास्थ्य मितानिन संघ के आह्वान पर गुरुवार को कोरबा सहित पूरे छत्तीसगढ़ में मितानिन, मितानिन प्रशिक्षक, हेल्थ डेस्क फैसिलिटेटर व ब्लॉक कोऑर्डिनेटर ने एक दिवसीय सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया
। अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलनरत मितानिन कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय में रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और शीघ्र निर्णय की मांग की।संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले किए गए वादे अब तक पूरे नहीं हुए हैं, जिससे मितानिन कर्मियों में भारी नाराजगी है। चुनावी घोषणा पत्र में मितानिन कर्मियों के मानदेय में 50 प्रतिशत वृद्धि तथा उन्हें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संविलियन करने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन तीन साल बीत जाने के बाद भी इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इसी मुद्दे को लेकर प्रदेश भर में चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति बनाई गई है।गुरुवार को जिले के विभिन्न विकासखंडों से बड़ी संख्या में मितानिन कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पहुंचीं। हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर नारे लगाते हुए उन्होंने घंटाघर से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली। धरना-प्रदर्शन के दौरान मितानिनों ने स्वास्थ्य सेवाओं में अपनी भूमिका, गांव-गांव तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में किए जा रहे काम, वर्तमान चुनौतियों और शासन से की गई मांगों को प्रमुखता से उठाया। उनका कहना था कि कोरोना काल से लेकर आज तक वे फ्रंटलाइन वर्कर के रूप में काम कर रही हैं, लेकिन मानदेय बेहद कम है
। महंगाई के दौर में परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो रहा है।प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए मितानिनों ने मांग की कि चुनावी घोषणा पत्र के वादे अनुसार मानदेय में 50 प्रतिशत वृद्धि की जाए और एनएचएम में संविलियन कर स्थायित्व दिया जाए। जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा।
वादों की याद दिलाने सड़कों पर उतरीं मितानिनें, मानदेय वृद्धि और संविलियन की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.

