ट्रांसपोर्ट नगर के पास कुआं भट्ठा मोहल्ले में मंगलवार सुबह हड़कंप मच गया। यहां 25 से 50 साल से रह रहे परिवारों के आशियानों पर कब्जे की कोशिश के आरोप लगे हैं। बिलासपुर से आए राजस्व विभाग के अधिकारी नपाई करने पहुंचे तो बस्ती में विरोध शुरू हो गया।स्थानीय निवासी जाकिर ने बताया कि यह जमीन पहले एसईसीएल ने खदान के लिए अधिग्रहित की थी। बाद में जमीन भू-स्वामियों को वापस कर दी गई। आरोप है कि कुछ लोग सरकारी जमीन को राजस्व कागजातों में हेराफेरी कर कब्जाना चाहते हैं। लोगों का आरोप है कि बस्ती की जमीन दिखाकर अन्य जगहों पर कब्जे की साजिश रची जा रही है। कमलेश साहनी ने कहा कि खसरा क्रमांक 188 ख को 188 बताकर जमीन पर कब्जा करने का प्रयास हो रहा है। बस्ती के लोग पिछले तीन दशक से यहां घर बनाकर रह रहे हैं। उन्हें सरकार से पट्टा भी मिल चुका है। नगर निगम द्वारा बिजली और पानी जैसी सभी सुविधाएं दी जा रही हैं।साजिश के तहत लोगों को बाहर निकाला जा रहा’
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.
