कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र के पकरिया गांव में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। 33 वर्षीय राम प्रसाद पटेल ने घर के आंगन में पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय पत्नी को तालाब स्नान के लिए भेज दिया था। स्नान कर लौटने पर पत्नी ने पति को फांसी पर लटका देखा तो चीख-पुकार मच गई। पूरे गांव में हड़कंप मच गया।
दिव्या न्यूज़ :-कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र के पकरिया गांव में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। 33 वर्षीय राम प्रसाद पटेल ने घर के आंगन में पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय पत्नी को तालाब स्नान के लिए भेज दिया था। स्नान कर लौटने पर पत्नी ने पति को फांसी पर लटका देखा तो चीख-पुकार मच गई। पूरे गांव में हड़कंप मच गया।जानकारी के मुताबिक मृतक राम प्रसाद पटेल और उनकी पत्नी दोनों गांव से लगे फ्लाई ऐश फैक्ट्री में मजदूरी करने गए थे। दोपहर में काम खत्म कर दोनों घर लौटे थे। घर पहुंचने के बाद राम प्रसाद ने पत्नी को तालाब में नहाने भेज दिया।
Previous Articleतुम्हें जो करना है करो’, दिल में लग गई मां की बात, ₹5000 की नौकरी करने वाले शख्स की ऐसे बदली जिंदगी
Next Article Next Post
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.


पत्नी के जाते ही उसने आंगन में लगे पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। स्नान कर वापस लौटी पत्नी ने पति को फांसी पर लटका देखा तो जोर-जोर से चीखने लगी। उसकी आवाज सुनकर पड़ोसी और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। परिजनों ने आनन-फानन में राम प्रसाद को फांसी से उतारकर जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन उसे जिंदा समझकर अस्पताल ले गए थे।मृतक राम प्रसाद पटेल के पिता रूप सिंह पटेल खेती-किसानी करते हैं। राम प्रसाद की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उसके दो छोटे बच्चे हैं। 8 साल की बेटी और 3 साल का बेटा अब अनाथ हो गए हैं। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। हर कोई इस घटना से स्तब्ध है। सूचना मिलते ही जिला अस्पताल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई की। पुलिस ने मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया है। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।प्रारंभिक जांच में नशा में होने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन परिजनों ने अभी तक कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया है।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में मर्ग कायम कर आगे की जांच की जा रही है। गांव में हुई इस घटना के बाद लोग स्तब्ध हैं और हर कोई राम प्रसाद के इस कदम पर सवाल उठा रहा है।