कोरबा जिले के पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार की रात जमकर हंगामा हुआ। नशे में धुत तीन युवकों ने अस्पताल में जमकर उत्पात मचाया और ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर व नर्सों से बदसलूकी की। आरोपियों ने स्टाफ को धमकी भी दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है जानकारी के अनुसार, तीनों युवक नशे की हालत में एक मरीज को इलाज कराने पाली CHC लेकर पहुंचे थे। वहां समय पर इलाज न मिलने और डॉक्टर के मौजूद न होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते बहस गाली-गलौज और धमकी तक पहुंच गई। युवकों ने ड्यूटी पर मौजूद महिला नर्सों और डॉक्टर से अभद्रता की। अस्पताल में मौजूद मरीज और उनके परिजन इस घटना से सहम गए और पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई।बताया जा रहा है कि हंगामा करने वाले तीनों आरोपी युवक ग्राम नुनेरा और बनबाँधा के रहने वाले हैं। अस्पताल में हंगामे के दौरान किसी ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक स्टाफ को धमकाते नजर आ रहे हैं। घटना से आक्रोशित डॉक्टर और नर्स स्टाफ शुक्रवार को पाली थाना पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। स्वास्थ्य कर्मियों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे। इस घटना को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों में भारी नाराजगी है और अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।पीड़ित स्टाफ की शिकायत पर पाली पुलिस हरकत में आई है। पुलिस ने इस मामले में कुछ युवकों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पाली थाना पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और स्टाफ के बयान के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से स्वास्थ्य कर्मियों में डर का माहौल है। डॉक्टरों का कहना है कि रात की ड्यूटी में सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। उन्होंने अस्पताल परिसर में पुलिस पेट्रोलिंग और सुरक्षा गार्ड बढ़ाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।
पाली CHC में शराबियों का उत्पात, डॉक्टर-नर्स से बदसलूकी, कार्रवाई की मांग, स्वास्थ्य कर्मी पहुंचे थाने
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.
