11 केवी तार की चपेट में आया मजदूर, निर्माण कार्य में फिर लापरवाही उजागर, गीली रस्सी बनी हादसे की वजह
दिव्य न्यूज़ 18:-कोरबा में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आरामशीन पारा काशी नगर में निर्माणाधीन तीन मंजिला मकान में काम कर रहे एक मजदूर के 11 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलसने का मामला सामने आया है।कोरबा में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आरामशीन पारा काशी नगर में निर्माणाधीन तीन मंजिला मकान में काम कर रहे एक मजदूर के 11 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलसने का मामला सामने आया है। हादसे के बाद निर्माण स्थल पर हड़कंप मच गया। साथी मजदूरों ने तत्काल घायल को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।जानकारी के अनुसार, पोड़ी निवासी 26 वर्षीय अजय चौहान ठेकेदार के अधीन मजदूरी कर रहा था। निर्माण कार्य के दौरान भाड़ा बनाते समय वह गीली रस्सी फेंक रहा था। इसी दौरान रस्सी पास से गुजर रही 11 केवी लाइन से टकरा गई। तेज करंट की चपेट में आने से अजय की पीठ और हाथ बुरी तरह झुलस गए। बताया जा रहा है कि वह करीब 40% तक जल गया है।जिला अस्पताल प्रबंधन ने घटना की सूचना चौकी पुलिस को मेमो के जरिए दे दी है। मेमो के आधार पर पुलिस घायल मजदूर का बयान दर्ज करेगी। प्रारंभिक जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी का मामला सामने आ रहा है। हाईटेंशन लाइन के बेहद करीब बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के निर्माण कार्य कराया जा रहा था। घायल अजय चौहान ठेकेदार के अंडर में मजदूरी कर रहा था।
Previous Articleएमबीए समेत ये 6 नए कोर्स शुरु करने वाला छत्तीसगढ़ का पहला शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बना अंबिकापुर, एआईसीटीई की मिली मंजूरी
Next Article Next Post
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.


हादसे के बाद निर्माण स्थल पर सुरक्षा उपकरणों और सावधानियों का अभाव साफ दिखा। बिजली विभाग की लाइन से पर्याप्त दूरी न रखना और शटडाउन न लेना बड़ी लापरवाही मानी जा रही है।गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही सिविल लाइन क्षेत्र के बुधवारी में एक निर्माणाधीन मकान से गिरकर मजदूर की मौत हो गई थी। उस घटना के बाद भी ठेकेदारों और भवन मालिकों ने सबक नहीं लिया। एक बार फिर निर्माण कार्य में बरती गई लापरवाही एक मजदूर पर भारी पड़ी है।