Divya news 18:-सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शनिवार को कोरबा जिले के सुदूर ग्राम लेमरू पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के हितग्राही धरम सिंह के नवनिर्मित आवास का उद्घाटन कर गृह प्रवेश कराया। मुख्यमंत्री ने परिवार को शुभकामनाएं दीं और सुखमय जीवन की कामना की।मुख्यमंत्री साय ने धरम सिंह के परिवार से आत्मीय मुलाकात कर कुशलक्षेम जानी। उन्होंने बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम आवास योजना से जरूरतमंदों का पक्का घर का सपना पूरा हो रहा है। सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने को प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने हितग्राही के घर को सौर ऊर्जा से जगमगाने के लिए डीएमएफ मद से हितग्राही अंशदान की राशि भी प्रदान की।मुख्यमंत्री साय ने मंजू यादव को व्यवसाय के विस्तार व प्रोत्साहन के लिए 30 हजार रुपये का चेक सौंपा। उन्होंने परिवार के सहयोग की तारीफ करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला उद्यमिता से गांव-गांव में स्वावलंबन की नई मिसाल बन रही है। इस दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के लेमरू पहुंचने पर ग्रामीणों में भारी उत्साह दिखा।

