युक्तियुक्तकरण आदेश का पालन न करने पर स्कूल शिक्षा विभाग ने 176 शिक्षकों को निलंबित कर दिया, वहीं कई जिलों में वेतन रोकने और विभागीय जांच की कार्रवाई हुई
दिव्य न्यूज़ 18:-रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा विभाग ने युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के तहत नई पदस्थापना पर ज्वाइनिंग न करने वाले शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। प्रदेशभर में कुल 176 शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि कई का वेतन रोकने और विभागीय जांच शुरू करने के आदेश जारी किए गए हैं। कुछ शिक्षकों ने मामले को हाई कोर्ट में चुनौती भी दी है।
303 शिक्षकों ने नहीं की ज्वाइनिंग, कई कोर्ट पहुँचे176 शिक्षकों का निलंबन
स्कूल शिक्षा विभाग ने ज्वाइनिंग न देने वालों पर कठोर कार्रवाई करते हुए 176 शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। सबसे ज्यादा 72 निलंबन कांकेर जिले में हुए हैं। इसके अलावा सुकमा, बस्तर, बीजापुर, रायगढ़, दुर्ग सहित कई जिलों में भी निलंबन आदेश जारी किए गए।14 शिक्षकों का वेतन रोका गया
राज्य सरकार ने कड़ी कार्रवाई के तहत 14 शिक्षकों की तनख्वाह रोक दी है। इनमें सबसे ज्यादा 12 शिक्षक कोंडागांव जिले के हैं। दो अन्य शिक्षकों के मामले DPI भेजे गए हैं।48 शिक्षकों पर विभागीय जांच संस्थित
शिक्षा विभाग ने 48 शिक्षकों पर विभागीय जांच शुरू की है। अधिकांश शिक्षकों को आरोप पत्र भी जारी कर दिए गए हैं। कई मामलों को उच्च कार्यालयों को भेजा गया है।

