कोरबा जिले कटघोरा थाना के के जटगा चौकी क्षेत्र मे एक युवक ने मंदिर परिसर में जमकर उत्पात मचाया। उत्पात मचाते हुए पहले शिव मंदिर में आग लगाई, फिर तालाब किनारे स्थित हनुमान मंदिर का ताला तोड़कर वहां भी आगजनी की। इतना ही नहीं, युवक ने तालाब के पास स्थापित शिवलिंग को उखाड़कर पानी में फेंक दिया।
लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल है, खासकर इसलिए क्योंकि कुछ महीने पहले भी इसी परिसर में असामाजिक तत्वों द्वारा बदमाशी की जा चुकी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां एसडीओपी कटघोरा विजय राजपूत और थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने हालात का जायजा लेते हुए आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान बैकुंठपुर निवासी रोहित खैरवार के रूप में हुई है,
जो जटगा अपने रिश्तेदार के यहां आया हुआ था। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।मामले में SDOP कटघोरा विजय सिंह राजपुत ने बताया कि सूचना मिली कि एक मंदिर में एक युवक के भगवान के कपड़े पहन और मूर्तियों को चला दिया है वही उसके बाद पास स्थित एक शिव मंदिर में शिवलिंग को तोड़कर नदी में फेंक दिया है इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई। आरोपी बैकुंठपुर का रहने वाला है और वह यहां किसी रिश्तेदार के यहां आया हुआ था शराब के नशे में था कि मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी इस सब की जांच की जारी है फिलहाल मुलाइजा करकर वैधानिक कार्रवाई की गई।
मंदिर में तोड़फोड़ और मूर्तियों-कपड़े में लगाया आग, आरोपी गिरफ्तार
Previous Articleकंचन ढाबा सील, कटघोरा तानाखार ;
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.

