15 बदमाशों ने घर में घुसकर महिलाओं-बच्चों को पीटा, दो घायल; पुरानी रंजिश में किया हमला
दिव्य न्यूज़ 18:-कोरबा में कोतवाली थाना क्षेत्र के सीतामढ़ी इलाके में गुंडों ने दहशत फैला दी है। 15 से अधिक बदमाशों ने दिनदहाड़े एक घर में घुसकर दो महिलाओं, एक बच्चे और युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की। घटना में नैना गोस्वामी और उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गईं। पीड़ितों ने कोतवाली थाना और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।पीड़िता नैना गोस्वामी ने बताया कि पुराने विवाद को लेकर बदमाशों ने यह हमला किया। मंगलवार को 15-20 की संख्या में गुंडे लाठी-डंडों से लैस होकर उनके घर पहुंचे। आरोपियों ने दरवाजा तोड़कर जबरन घर में प्रवेश किया और नैना, उसकी बहन, बच्चे व जीजा को बेरहमी से पीटा। महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार कर सरेआम बेइज्जत करने की कोशिश की गई। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।मारपीट में नैना गोस्वामी बुरी तरह जख्मी हो गईं। वीडियो में उनके हाथ, पीठ और चेहरे पर पिटाई के गंभीर निशान दिख रहे हैं। किसी तरह जान बचाकर नैना थाने पहुंचीं और आपबीती सुनाई। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों की हरकतों से पूरा परिवार दहशत में है। आए दिन धमकियां मिल रही हैं कि पिछली शिकायत वापस ले लो, वरना अंजाम बुरा होगा।
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.


