दिव्य न्यूज़ 18:-रायपुर के पंडरी थाना इलाके से पुलिस ने पिस्तौल लेकर घूम रहे एक युवक को किया गिरफ्तार उसके पास से एक पिस्टल और मैगजीन हुआ बरामद । पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा के तहत जांच शुरू कर दी है । गिरफ्तार आरोपी का नाम पुरानी बस्ती निवासी नंदू शर्मा बताया जा रहा है । नॉर्थ जोन पुलिस उपायुक्त मयंक गुर्जर ने बताया कि 15 फरवरी को सूचना मिली थी की पंडरी इलाके के भिक्षुक केंद्र के पास एक युवक पिस्तौल लेकर घूम रहा है । होलिया के आधार पर युवक को रोका गया । पूछताछ और तलाशी लेने के दौरानपिस्टल और खाली मैगजीन मिली । पुलिस के पूछताछ में नंदू शर्मा ने कचरे के देर में पिस्टल मिलने की बात स्वीकार की है । पुलिस अधिकारियों के अनुसार युवक आदतन अपराधी है । पहले भी हत्या करने मारपीट केस में जेल जा चुका है । पुलिस अब आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है ।
