दिव्य न्यूज़ 18:- कोरबा शहर के मुडापार हेलीपैड ग्राउंड पर कार सवार युवकों ने स्टंट बाजी की । इस दौरान कई राहगीर कार की चपेट में आने से बाल बाल बच गए । शहर के घंटाघर से एसईसीएल कॉलोनी जाने वाले मार्ग किनारे स्थित मुडापार हेलीपैड ग्राउंड पर सुबह के समय जहां लोग क्रिकेट खेलने और मॉर्निंग वॉक के लिए पहुंचते हैं तो अन्य समय लोग वाहन ड्राइविंग सीखने जाते हैं | लेकिन वर्तमान में सोशल मीडिया पर दिखाने के लिए युवा वर्ग वाहन लेकर स्टंट बाजी करने भी हेलीपैड ग्राउंड पहुंच रहे हैं । ऐसे ही कार सवार युवकों ने स्टंट बाजी की जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है| वीडियो में युवक कार को खतरनाक तरीके से चलाते पहुए गोल घुमाकर स्टंट बाजी करते नजर आया. जिसमें स्कूटी में सवार एक युवक समेत कई राहगीर स्टंट बाजी के दौरान कार की चपेट में आने से बाल बाल बचते दिखे | स्टंट बाजी की वजह से आसपास क्षेत्र के लिए आवाजाही करने वाले दहशत में रहे|
मुडापार हेलीपैड ग्राउंड में स्टंट बाजी
Previous Articleरायपुर के पंडरी थाना इलाके से पुलिस ने पिस्तौल लेकर घूम रहे एक युवक को किया गिरफ्तार उसके पास से एक पिस्टल और मैगजीन हुआ बरामद ।
Next Article दुबई बेल्ट एंड गारमेंट्स की दुकान में भीषण
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.
