दिव्य न्यूज़ 18:- बाकी मोगरा गजरा के दशहरा खेल मैदान में मेला लगा हुआ है| जिसमें मौत के कुएं का आयोजन भी हो रहा है |दर्शकों को आकर्षित करने संगीत की ध्वनि के साथ तेज लाउडस्पीकर बजाए जा रहे हैं |जो छात्रों की बोर्ड परीक्षा की तैयारी में व्यवधान डाल रही है| मौत के कुएं कुछ मिनट के अंतराल में शुरू होने पर वाहनों की ध्वनि के बीच साउंड सिस्टम की तेज आवाज से लेकर आसपास रह रहे छात्रों को अधिक परेशानी का कारण बन रही है| इनका कहना है कि बोर्ड परीक्षा के बीच मेले में मौत का कुआं जैसे आयोजन छात्रों की तैयारी में खलल डाल रही है| जबकि परीक्षा की तैयारी के लिए शांत माहौल जरूरी है| साउंड सिस्टम की तेज आवाज छात्रों की पढ़ाई के दौरान एकाग्रता में कमी आ जाती है |प्रशासन व पुलिस विभाग से मांग की है की परीक्षा होते तक ध्वनि स्तर को नियंत्रित किया जाए साउंड सिस्टम के उपयोग की समय सीमा भी निर्धारित की जाए छात्रों के हित में संवेदनशीलता दिखाई जाए |मेले के आसपास रह रहे छात्रों के हित में जल्द ज्ञापन सौंपेंगे |
What's Hot
मौत के कुएं की आवाज परीक्षा की तैयारी में व्यवधान डाल रही है|
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.
