दिव्य न्यूज़ 18:- इन दिनों का गर्मी का मौसम अपने चरम पर पहुंच चुका है। उत्तर भारत के कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। बढ़ती गर्मी के चलते धूप में काम करने वाले स्ट्रीट वेंडर्स और कामगारों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अब श्रम और रोजगार मंत्रालय ने सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और उनसे संबद्ध संगठनों को परामर्श जारी किया है। EPFO, NCS और ESIC जैसे संगठनों से भी जरूरी अपील की गई। इन दिनों का गर्मी का मौसम अपने चरम पर पहुंच चुका है। उत्तर भारत के कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। बढ़ती गर्मी के चलते धूप में काम करने वाले स्ट्रीट वेंडर्स और कामगारों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अब श्रम और रोजगार मंत्रालय ने सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और उनसे संबद्ध संगठनों को परामर्श जारी किया है। EPFO, NCS और ESIC जैसे संगठनों से भी जरूरी अपील की गई।
ये निर्देश जारी हुए
सरकार की ओर से जारी निर्देश के अनुसार काम के घंटों में सुधार की अनुमति देना है। इसके अलावा काम करने वाली जगह में ठंडक और पर्याप्त पेयजल की सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए। कंट्रक्शन साइटों सहित ऐसी सभी जगहों पर इमरजेंसी आइस पैक और गर्मी से होने वाली बीमारियों से बचाव की सामग्री उपलब्ध होनी चाहिए। कर्मियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच हो इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर काम करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
इन संगठनों को भी सौंपी गई जिम्मेदारियां
कर्मचारियों और श्रमिकों को किसी तरह की समस्या ना हो इसके लिए जागरूकता अभियान चलाने के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) और राष्ट्रीय कैरियर सेवा (NCS) को भी परामर्श दिया गया है। DGMS और ESIC जैसी एजेंसियों को भी कानून का पालन करने और सहयोग बनाए रखने में मदद की अपील की गई है।