दिव्य न्यूज़ कोरबा 18:- दीपिका स्वास्थ्य केंद्र( सामुदायिकस्वस्थ केंद्र ) की हालत चिंताजनक है | यहां के कर्मचारी एवं डॉक्टर अपनी मनमर्जी के मुताबिक सामुदायिक केंद्र पहुंचते हैं | मिली जानकारी के अनुसार दीपिका स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को अववस्था देखने को मिली|| अस्पताल का निर्धारित समय 9:00 बजे सुबह होने के बावजूद सुबह 11:00 तक तो ना तो डॉक्टर ना ही कर्मचारी उपस्थित हुए| इस अव्यवस्था के कारण मरीजों को कई घंटे तक इंतजार करना पड़ गया|| दिव्य न्यूज़ 18 :- कटघोरा विकासखंड अंतर्गत दीपिका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैं डॉक्टर व कर्मचारी समय पर ड्यूटी नहीं आते हैं| शनिवार को सुबह 9:00 से मरीज स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए थे| लेकिन एकमात्र डॉक्टर प्रभारी कमलेश पोरते जी उपस्थित थे| वहीं दूसरे डॉक्टर व कर्मचारी अनुपस्थित थे| एंट्री रूम पर ताला लगा हुआ था| फार्मेसी पैथोलॉजी प्रसव और औषधि कक्ष भी बंद थे| देर तक किसी के नहीं पहुंचने पर मरीज ने डाक्टर व कर्मचारियों से संपर्क किया | तो डॉक्टर व कर्मचारियों का गोल-गोल जवाब मिला| एक सास अपनी बहु को ले कर आई थी |जो की प्रग्नेंट थी उसे सर्दी खांसी और बुखार की शिकायत थीजिससे मरीजों में नाराजगी देखी गई| शुक्रवार की रात मरीज को कुत्ता काटने पर अस्पताल पहुंच गया| उसे सुबह आने के लिए बोला गया| रात में उसे लौटा दिया गया| वह शनिवार को सुबह दोबारा अस्पताल पहुंचा| वहां उसे कई घंटे तक इलाज के लिए बैठना पड़ा | दीपिका बस्ती की एक सास |अपनी बहू को इलाज करने के लिए पहुंची थी उसे सर्दी खांसी और बुखार की शिकायत थी| उन्हें जिस डॉक्टर को दिखाना था वह अनुपस्थित थे| मजबूरन वह भी इंतजार में बैठे रहे| डॉक्टरों की गैर मौजूदगी का पता चलने पर पार्षद अविनाश यादव स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे| उनसे पूछा गया तो उन्होंने बताया कि अस्पताल खुलने का समय सुबह 9:00 है | लेकिन सुबह 11:00 बजे तक रिसेप्शनिस्ट तक नहीं पहुंची| पार्षद जी ने डॉक्टर से पूछताछ की लेकिन कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला | इस पर उन्होंने कटघोरा बीएमओ और सीएमएचओ को अवगत करा कर बात करने की जानकारी दी| और कार्यवाही करने की बात कही है|
दीपिका सामुदायिक भवन स्वास्थ्य केंद्र का हाल बेहाल |
Related Posts
Contact Us
Santosh Kumar Singh Editor
Mobile : 9589496907
Email : divyanews18@gmail.com
Address : MIG-I-101, M.P. Nagar, Korba, Chhattisgarh
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.

