दिव्य न्यूज़ 18:-कोरबा में एक पुलिसकर्मी के खिलाफ छेड़छाड़ का गंभीर मामला दर्ज हुआ है। बांगो थाने में पदस्थ आरक्षक दीपनारायण त्रिपाठी पर अपने ही दोस्त की पत्नी ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक आरक्षक के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। आरक्षक पर अपने ही दोस्त की पत्नी से अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ का आरोप है। पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।बांगो थाना में पदस्थ आरक्षक दीपनारायण त्रिपाठी पर यह गंभीर आरोप लगा है। इस घटना के सामने आते ही पुलिस विभाग में सनसनी फैल गई है। पीड़िता ने लिखित शिकायत में बताया कि आरक्षक ने उसे लिफ्ट देने के बहाने छेड़छाड़ की। विरोध करने के बावजूद वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। आरक्षक दीपनारायण त्रिपाठी का पीड़िता के घर पर आना-जाना था। वह कथित तौर पर पीड़िता पर बुरी नजर भी रखता था। महिला की शिकायत पर सिविल पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही पुलिस महकमे में हलचल
सूत्रों के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारी इस मामले को गंभीरता से देख रहे हैं। घटना के बाद पुलिस विभाग में अंदरूनी हलचल तेज हो गई है। सभी की नजरें अब जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।


