दिव्य न्यूज़ 18:- बिलासपुर से रायपुर रतनपुर नेशनल हाईवे पर ग्राम संबलपुरी स्थित यादव ढाबा के सामने ट्रेलर |और स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई| जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है| घायल को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है चारों मृतक एक ही परिवार के हैं| देर रात करीब 2:00 बजे ट्रेलर (cg11BD9044) सकरी रतनपुर की ओर से रायपुर जा रहा था| इसी दौरान ट्रेलर अनियंत्रित होकर रॉन्ग साइड में पहुंच गया| और सामने से आ रही स्कार्पियो CG04MQ4220 को जोरदार टक्कर मार दी| टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर पास में खड़े एक अन्य ट्रेलर को भी अपनी चपेट में लेते हुए पलट गया| स्कॉर्पियो पूरी तरह डैमेज हो गई| और उसमें सवार लोग अंदर फस गए | घटना की सूचना मिलते ही सकरी पुलिस मौके पर पहुंच गई
oplus_32
[ मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस :- मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है| शुरुआती जानकारी के मुताबिक सभी मृतक तखतपुर मुंगेली क्षेत्र के बताए जा रहे हैं | हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई थी | ट्रेलर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है |दुर्घटना केकारण की र्जांच की जा रही है आशा जताई जा रही है कि तेज रफ्तार और लापरवाही इसकी वजह हो सकती है|
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।