दिव्य न्यूज़ कोरबा 18:- कोरबा के ढोडी पारा में मालगाड़ी से कोयला चोरी करते समय एक नाबालिग करंट की चपेट में आ गया, उसे गंभीर हालत में जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है| आपको बता दें कि कोयला चोरी करते समय करंट लगने की है 24 घंटे के भीतर दूसरी घटना है | जानकारी के मुताबिक, सोमवार दोपहर को 14 वर्षीय नाबालिग अपने दोस्तों के साथ ढोड़ी पारा बस्ती के सामने बालको रेलवे ट्रैक मालगाड़ी से कोयला चोरी करने की कोशिश कर रहा था| तभी वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया| मालगाड़ी का हाउस पाइप निकाला ;- बताया जा रहा है कि उन्होंने चलती मालगाड़ी का हाउस पाइप निकाला जिससे ट्रेन धीमी होकर रुक गई | पीयूष कोयला चोरी करने के लिए मालगाड़ी के डिब्बे पर चढ़ा, तभी वह ऊपर से गुजर रहे इलेक्ट्रिक तार की चपेट में आ गया| झुलसकर डब्बे पर ही गिर गया| उसके दोस्तों ने तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी, जिन्होंने पियूष को डिब्बे से नीचे उतारा| और एक निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया | बताया जा रहा है कि कोयले से भरी मालगाड़ी टीपी नगर से बालकों पावर प्लांट की ओर जा रही थी| मालगाड़ी से कोयला चोरी करते समय करंट लगने की यह 24 घंटे के भीतर दूसरी घटना है| इससे पहले रविवार दोपहर उरगा थाना क्षेत्र के पहँदा के पास भी ऐसी ही एक घटना सामने आई थी| जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था उसे रेफर किया गया था|
मालगाड़ी से कोयला चोरी करते नाबालिक, करंट की चपेट में आया, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती|
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.

