दिव्य न्यूज़ 18:-ओरैया अनंतराम। क्षेत्र के गांव लक्ष्मणपुर में सोमवार को एक अनोखा आयोजन हुआ। गांव निवासी 65 वर्षीय राकेश यादव ने जीवित रहते अपनी तेरहवीं के
रूप में भोज का आयोजन कराया। इसकी पूरे क्षेत्र में चर्चा रही। बड़ी संख्या में लोग इस आयोजन में शामिल भी हुए।पहले राकेश ने करीब डेढ़ सौ कन्याओं को भोजन कराने के साथ ही उन्हें बर्तन दान किए।
इसके बाद आम लोगों के लिए भोज का आयोजन शुरू किया गया। भोज में पूड़ी, सब्जी और बूंदी के लड्डू खिलाए गए। उन्होंने सौ महिलाआें को साड़ी और नब्बे पुरुषों को बर्तन दान किए। इस दौरान लोगों ने राकेश की इस पहल को अनोखा बताया भोज अपराह्न करीब तीन बजे शुरू हुआ, जो देर रात तक चलता रहा। आयोजन में गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। राकेश का कहना है कि वह चाहते हैं कि अपने जीवनकाल में ही लोगों का आशीर्वाद प्राप्त करें।
जिंदा बुजुर्ग ने किया अपना तेरहवीं भोज:
Related Posts
Contact Us
Santosh Kumar Singh Editor
Mobile : 9589496907
Email : divyanews18@gmail.com
Address : MIG-I-101, M.P. Nagar, Korba, Chhattisgarh
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.