दिव्य न्यूज़ 18:- चैत्र नवरात्रि अंतिम चरण में मंदिरों में तैयारी, कोरबा में चैत्र नवरात्रि एवं हिंदू नव वर्ष 19 मार्च से शुरू होगा| जिसके चलते जिले भर के मंदिरों में तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है | मां सर्वमंगला मंदिर की तैयारी पूरी हो चुकी है |
[ मंदिर परिसर में साफ सफाई रंग रंगाइ और जोत कलश सजाने का काम पूरा हो गया है| नवरात्रि के नौ दिनों तक अलग-अलग कमरों में मां आदिशक्ति के नाम से ज्योत जलाए जाएंगे | तेल जोत के लिए 901 रुपए तथा घीजोत के लिए ₹2100 की रसीद काटी जा रही हैं | मंदिर के पुजारी मयंक पांडे ने बताया कि इस साल लगभग 6000 तेल जोत और लगभग 1500 घी ज्योत प्रज्वलित होने की संभावना है| उन्होंने यही भी बताया कि अमेरिका एवं ऑस्ट्रेलिया से ऑनलाइन बुकिंग ज्योत जलाने के लिए की जा रही है| विदेश में रहने वाले भक्तों की आस्था को देखते हुए ऑनलाइन ज्योत जलाने की सुविधा भी प्रदान की गई है | सुरक्षा और निगरानी की पुख्ता तैयारी की गई है | मंदिर के पुजारी मयंक पांडे ने बताया कि नवरात्रि में भक्तों को माता के दर्शन करने में कोई असुविधा न हो इसके लिए पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं| इस दौरान भंडारे और जस गीत का भी आयोजन किया जाएगा | मौजूदा सीसीटीवी कैमरा के अतिरिक्त और भी अलग से कैमरे लगाए जाएंगे | किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए फायर सेफ्टी की व्यवस्था कर ली गई है| मंदिर तक पहुंचाने के लिए बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को ट्रेन बस एवं चार पहिया वाहन की सुविधा उपलब्ध है| जिससे वह आसानी से दर्शन कर सकें |
कोरबा सर्वमंगला मंदिर में तेल जोत 901 एवं घीजोत ₹2100 विदेश से भी ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध है|
Previous Articleसूचना देकर नशे के खिलाफ अभियान का हिस्सा बनिए|
Next Article दीपिका सामुदायिक भवन स्वास्थ्य केंद्र का हाल बेहाल |
Related Posts
Contact Us
Santosh Kumar Singh Editor
Mobile : 9589496907
Email : divyanews18@gmail.com
Address : MIG-I-101, M.P. Nagar, Korba, Chhattisgarh
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.


