टीवी न्यूज़ अंबिकापुर :- छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से दिल्ली के लिए हवाई सेवा मार्च के आखिरी सप्ताह से शुरू हो जाएगी alince एयर मां महामाया एयरपोर्ट से सोमवार और बुधवार को फ्लाइट चलेगी । यह उड़ान बिलासपुर होते हुए दिल्ली पहुंचेगी ।4500 से ₹6000 इसका गफेयर हो सकता है । फिलहाल एलाइंस एयर हफ्ते में तीन दिन बिलासपुर से दिल्ली के लिए सेवा दे रही है । करीब 2 साल पहले कंपनी के अधिकारी एयरपोर्ट आकर सुविधा का जायजा ले चुके हैं । Alince एयर 72 सीटर एटीआर विमान का संचालन करेगी । अंबिकापुर के मां महामाया एयरपोर्ट से दिसंबर 2024 में हवाई सेवा की शुरुआत हुई थी । उड़ान 4.2 योजना के तहत फ्लाई बिग कंपनी ने मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा से रायपुर और बिलासपुर के लिए सेवा शुरू की थी । लेकिन शुरुआती दिनों में अनियमित उड़ान के कारण यह सेवा केवल 6 महीना तक ही चल सखी पिछले 6 महीने से सेवा बिल्कुल बंद है ।





