कोरबा। कोरबा के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दोंदरो के आश्रित संगम नगर में शादी का दबाव बनाने पहुंचे एक युवक द्वारा नाबालिग लड़की के पिता पर गोली चलाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। गनीमत रही कि गोली निशाने पर नहीं लगी और बड़ा हादसा टल गया। संगम नगर निवासी लखन साहू की नाबालिक बेटी से इंदिरा नगर निवासी 22 वर्षीय साहिल एक तरफा प्रेम करता था युवक लंबे समय से युति का पीछा कर उसे परेशान कर रहा था इसकी शिकायत पहले भी थाने में की जा चुकी है युवक शादी का दबाव होने लगा पिता द्वारा विरोध करने पर विवाद बढ़ गया । विवाद बढ़ने पर साहिल की दोस्त ने अपने रखे रिवाल्वर से यूपी के पिता पर फायरिंग कर दिया बगल में बंद दुकान के शटर में जा धंसी । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और साहिल को गिरफ्तार कर लिया जबकि फायर करने वाला मुख्य आरोपी फरार हो गया । बालको थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि मामला एक तरफा प्रेम और उत्पीड़न से जुड़ा हुआ है । आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा फरार सहयोगी की तलाश की जा रही है ।

