दिव्य न्यूज़ 18:- फतेहपुर (खागा धाता थाना क्षेत्र के नगरूवा गांव में शनिवार शाम करीब 5:00 बजे एक व्यक्ति कुएं में कूद गया, जिससे हड़कंप मच गया| नगरूवा निवासी 50 वर्षीय रविंद्र सिंह उर्फ कल्लू पुत्र उदय सिंह अपने खेत में लगे पंप सेट के कुएं में अचानक कूद गए थे | घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची | ग्रामीणों के अनुसार कल्लू सिंह पिछले लगभग दो महीना से मानसिक तनाव से जूझ रहे थे | बताया जा रहा है कि उनकी बहन ने जमीन अपने नाम लिखवा लिया| जिससे वह काफी परेशान थे | इसी तनाव के चलते उन्होंने यह कदम उठाया| कुएं के अंदर से वह लगातार चिल्ला रहे थे कि उनकी बहन पूरी जमीन अपने नाम करा ली है | इसलिए वह अपनी जान दे देंगे| मौके पर मौजूद पुलिस फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों ने उन्हें समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह बाहर आने के लिए तैयार नहीं हो रहे थे | करीब 3 घंटे तक चले मान मनाव्वल |और अथक प्रयासों के बाद आखिरकार फायर ब्रिगेड के कर्मियों और गांव के कुछ लोगों ने कुएं में उतारकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया |
धाता में जमीन विवाद से परेशान होकर कुएं में कुदा व्यक्ति 3 घंटे बाद बाहर निकाला गया:
Previous Article23 पात्र हितग्राहियों को राशन कार्ड का वितरण|
Related Posts
Contact Us
Santosh Kumar Singh Editor
Mobile : 9589496907
Email : divyanews18@gmail.com
Address : MIG-I-101, M.P. Nagar, Korba, Chhattisgarh
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.

