जिंदा बुजुर्ग ने किया अपना तेरहवीं भोज:

Must Read

दिव्य न्यूज़ 18:-ओरैया अनंतराम। क्षेत्र के गांव लक्ष्मणपुर में सोमवार को एक अनोखा आयोजन हुआ। गांव निवासी 65 वर्षीय राकेश यादव ने जीवित रहते अपनी तेरहवीं के रूप में भोज का आयोजन कराया। इसकी पूरे क्षेत्र में चर्चा रही। बड़ी संख्या में लोग इस आयोजन में शामिल भी हुए।पहले राकेश ने करीब डेढ़ सौ कन्याओं को भोजन कराने के साथ ही उन्हें बर्तन दान किए। इसके बाद आम लोगों के लिए भोज का आयोजन शुरू किया गया। भोज में पूड़ी, सब्जी और बूंदी के लड्डू खिलाए गए। उन्होंने   सौ महिलाआें को साड़ी और नब्बे पुरुषों को बर्तन दान किए। इस दौरान लोगों ने राकेश की इस पहल को अनोखा बताया  भोज अपराह्न करीब तीन बजे शुरू हुआ, जो देर रात तक चलता रहा। आयोजन में गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। राकेश का कहना है कि वह चाहते हैं कि अपने जीवनकाल में ही लोगों का आशीर्वाद प्राप्त करें।

Latest News

नेपाल मे पेट्रोल का असर, अब सरकार दो दिन की छुटटी का एलान :

दिव्य न्यूज़ 18:-नेपाल में पेट्रोलियम पदार्थों की कमी का असर अब सरकारी कामकाज पर भी दिखने लगा है. सरकार...

More Articles Like This