दिव्या न्यूज़ 18 :- कोरबा से लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनें हैं | जिनका समय ऐसा है कि उनमें ढोंगरगढ़ की यात्रा करना काफी महंगा साबित होता है| श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए कोरबा से रायपुर के बीच चलने वाली हसदैव एक्सप्रेस को नवरात्रि मेला तक कोरबा से डोंगरगढ़ तक चलाया जाए| इस व्यवस्था से डोंगरगढ़ कोरबा के बीच किसी अतिरिक्त ट्रेन की आवश्यकता नहीं होगी| क्योंकि प्रस्तावित ट्रेन का रेक रायपुर में 10:35 से शाम 6:00 तक खड़ा रहता है | आप सबको बता दें कि डोंगरगढ़ स्थित मां बमलेश्वरी का दर्शन पूजन नवरात्रि में करने के लिए हस देव एक्सप्रेस से बेहतर विकल्प है ही नहीं | श्रद्धालुओं के लिए इससे बेहतर और कोई ट्रेन हो ही नहीं सकती| क्योंकि हसदेव एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय पर कोरबा से सुबह 6:35 बजे ही चला करेगी| और वापसी में रायपुर की बजाय डोंगरगढ़ से बंन कर वापस आएगी | जिन भी श्रद्धालुओं को उसी दिन दर्शन कर वापस आना है वह इस ट्रेन में आसानी से लौट सकते हैं| जिन्हें दूसरे दिन आना है वह कोई अन्य ट्रेन चुन सकते हैं| आपको बता दें कि जिले में उन यात्रियों की इच्छा हर नवरात्रि में अधूरी रह जाती है जो डोंगरगढ़ स्थित मां बमलेश्वरी का दर्शन पूजन करना चाहते हैं| कोरबा जिले के लोगों को देवी दर्शन के लिए कोई भी सीधी ट्रेन नहीं है| जो एक दिन में यात्रा कर कर वापस ला सके | हर बार की नवरात्रि के साथ इस बार भी एक ट्रेन की सुविधा पूजा स्पेशल या मेला स्पेशल के रूप में देने की मांग रेल संघर्ष समिति कोरबा द्वारा की गई है| यह मांग रेल संघर्ष समिति कोरबा के संरक्षक रामकिशन अग्रवाल व अंकित सावलानी ने डीआरएम को पत्र लिखकर की है | जिसमें कहा गया है कि चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू हो रही है बड़ी संख्या में कोरबा के लोग मां बमलेश्वरी की पूजा अर्चना करने जाते हैं जिन्हें काफी परेशानी होती है| एक ही दिन में पूजा दर्शन करने के बाद वापस होने वाले लोग के लिए कोई सुविधा नहीं है| इसे कमजोर आय वाले भक्तों को काफी परेशान होना पड़ता है| अभी अभी वर्तमान में जो भी ट्रेन है यहां से गुजरती है वह काफी लंबी दूरी की ट्रेन है | जिनका समय ऐसा है कि उनमें डोंगरगढ़ की यात्रा करना काफी महंगा साबित होता है|
कोरबा से डोंगरगढ़ स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग |
Previous Articleकोरबा जिले में पिछले 24 घंटे के भीतर तीन लोगों ने की आत्महत्या|
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.

