कोरबा, युवक को नग्न हालत में दौड़ा दौड़ा,कर पीटा :

Must Read

दिव्य न्यूज़ 18:-कोरबा में युवक ने शराब पीने के लिए अपने दोस्त की बाइक बेच दी। इसके बाद नाराज दोस्त ने युवक को निर्वस्त्र करके सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर बुरी तरह पीटा। मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।पीड़ित युवक का नाम अमरदास है, जो कावेरी विहार सर्वेंट क्वार्टर में रहता है। उसकी पत्नी अधिकारियों के घरों में साफ-सफाई का काम करती है। बताया जा रहा है कि अमरदास शराब पीने का आदी है और घटना के समय वह नशे में था। उसने अपने एक परिचित की बाइक ली और शराब पीने चला  गया वापस तो लौटा, लेकिन बाइक लेकर नहीं आया। इसके बाद बाइक के मालिक ने अमरदास की जमकर पिटाई कर दी। उसे इतना पीटा गया कि उसके कपड़े तक निकाल दिए गए। सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर उसे नग्न हालत में पीटा गया। राहगीरों की नजर पड़ने पर युवक को रोका गया। लोगों ने घटनाक्रम की जानकारी ली, तब पता चला कि उसने गाड़ी बेच दी थी|इस घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। युवक खून से लथपथ इधर-उधर भागने लगा। लोगों ने उसे कॉलोनी से कहीं और जाने के लिए कहा। कई लोग कॉलोनी में आना-जाना कर रहे थे, जिसमें युवतियां और महिलाएं भी शामिल थीं। लोगों ने तत्काल पुलिस हेल्पलाइन 112 को सूचना दीघटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। दर्री थाना प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Latest News

नेपाल मे पेट्रोल का असर, अब सरकार दो दिन की छुटटी का एलान :

दिव्य न्यूज़ 18:-नेपाल में पेट्रोलियम पदार्थों की कमी का असर अब सरकारी कामकाज पर भी दिखने लगा है. सरकार...

More Articles Like This