दिव्य न्यूज़ 18:-तरबूज खरीदते समय मीठा या फीका कैसे पहचानें? बिना काटे 5 आसान तरीकों से जानें पका और रसदार तरबूज चुनने के टिप्स-गर्मियों हो और खाने को मीठा तरबूज मिल जाए, मजे ही मजे, लेकिन बढ़ती मांग में मिलने वाला तरबूज अक्सर फीका निकाल जाता है. कई बार लोगों को बाहर से देखकर यह पता करना मुश्किल हो जाता है कि तरबूज मीठा है या नहीं. अगर आप भी इसी दुविधा में फस जाते हैं, तो यह स्टोरी आपके लिए ही है. यहां हम आपके साथ कुछ ऐसी आसान टिप्स शेयर करने वाले हैं, जिनकी मदद से आप ये पता लगा सकते हैं तरबूज मीठा है या नहीं.गर्मियों में तरबूज सबसे ज़्यादा खाया जाने वाला फल है, लेकिन कई बार बाहर से अच्छा दिखने वाला तरबूज काटने पर फीका निकल जाता है. ऐसे में तरबूज खरीदते समय यह जानना ज़रूरी है कि वह मीठा है या नहीं. यहां जानिए बिना काटे ऐसे आसान तरीके, जिनसे 5 सेकंड में मीठा और पका तरबूज पहचान सकते हैं.
तरबूज थपथप करने से क्या सच में मिठास पता चलती है?
जब भी तरबूज खरीदने जाएं सबसे पहले उसे थपथपाकर देखें. अगर खाली-खाली या गूंज जैसी आवाज आए, तो समझ लें वह पका और मीठा है. वहीं, अगर आवाज भारी लगे तो हो सकता है तरबूज अंदर से कच्चा है.
तरबूज का पीला धब्बा क्या बताता है?
तरबूज खरीदते समय एक ही साइज के दो तरबूज उठाकर देखें, जो भारी लगे समझ लें उसमें पानी और मिठास दोनों ज्यादा है.
वजन और डंठल से कैसे करें पहचान?
तरबूज खरीदते समय उसके नीचे का हिस्सा चेक करें. तरबूज के नीचे जो पीला हिस्सा होता है, वह बताता है कि जमीन पर पकते समय कैसा था. रंग जितना पीला होगा तरबूज उतना ही मीठा होगा. वहीं, अगर रंग सफेद या हल्का पीला है तो हो सकता है तरबूज अंदर से कच्चा हो.

