छत्तीसगढ़ में बिगड़ा मौसम, 2 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, तेज रफ्तार से चलेगी हवाएं
दिव्य न्यूज़ 18:-छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है. अगले दो दिनों तक मौसम बदला रह सकता है. मौसम विभाग ने कई जिलों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है.
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.


मौसम फिलहाल ऐसा ही रहने की संभावना है.छत्तीसगढ़ में बारिश के साथ-साथ इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. ऐसे में ग्रामीण लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है
. पेड़ों के पास न खड़े होने के लिए कहा गया है.छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में उत्तर, मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. कई जगहों पर गरज-चमक के साथ मौसम अचानक बदला, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है
.हालांकि बारिश का तापमान पर ज्यादा असर नहीं दिख रहा. मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है. फिलहाल बिलासपुर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
.राजधानी रायपुर में आज बादल छाए रहने के आसार हैं. शहर में बारिश, गरज-चमक और धूलभरी आंधी चल सकती है. मौसम विभाग ने मंगलवार को भी प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश, तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना जताई है.छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. कई जिलों में तेज बारिश आंधी की संभावना बन रही है. बस्तर संभाग में भी झमाझम बारिश की संभावना बनी हुई है
. यहां बीते 24 घंटे के दौरान अच्छी बारिश हुई है.छत्तीसगढ़ में मई के महीने में मौसम में लगातार बदलाव दिखा है. शुरुआत में मौसम तेजी से गर्म रहा है और भीषण गर्मी का असर रहा. लेकिन बाद के हफ्तों में मौसम तेजी से बदला और बारिश का दौर शुरू हो गया था.