कोरबा में पाली थाना क्षेत्र के ग्राम डूमरकछार में रविवार सुबह अवैध चंगाई सभा को लेकर बड़ा बवाल हो गया। सुबह 8 बजे हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर सभा को बंद करा दिया। सूचना पर डायल 112 और पाली पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभा कराने वाले मकान मालिक से पूछताछ शुरू कर दी है।घटना के बाद बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पाली थाना पहुंचे। संगठन की ओर से थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि डूमरकछार में अवैध रूप से चंगाई सभा का आयोजन किया जा रहा था। इसमें ग्रामीण इलाकों से लोगों को बुलाकर प्रार्थना कराई जा रही थी।स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त मकान में 2 महीने पहले भी इसी तरह की सभा का आयोजन किया गया था। तब भी ग्रामीणों ने आपत्ति जताई थी और शिकायत की थी। इसके बावजूद दोबारा सभा आयोजित की जा रही थी। हिंदू संगठन का आरोप है कि ग्रामीणों को बहला-फुसलाकर प्रार्थना सभा में शामिल किया जा रहा था। पाली थाना प्रभारी नागेश तिवारी ने बताया कि हिंदू संगठन की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है। आवेदन के आधार पर मकान मालिक को नोटिस जारी किया गया है।जानकारी के अनुसार कटघोरा, हरदीबाजार और आसपास के गांवों से भोले-भाले ग्रामीणों को सभा में बुलाया गया था। बिजली विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत एक व्यक्ति के घर पर भीड़ जुट रही थी। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद सभा में आए लोग अपने-अपने घरों को लौटने लगे।मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा कि सभी पहलुओं पर जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। घटना के बाद डूमरकछार और आसपास के गांवों में तनाव की स्थिति बन गई थी। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से ऐसे आयोजनों पर सख्त रोक लगाने की मांग की है। संगठन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भोले-भाले लोगों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है
बिजली विभाग के ऑपरेटर के घर चंगाई सभा पर बवाल, देखें वीडियो
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.
