दिव्या न्यूज़ :-कोरबा के उरगा थाना अंतर्गत बरपाली तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत जोगीपाली के ग्रामीणों ने रेत खदान में जेसीबी, हाइवा और बड़ी मशीनों से हो रहे अवैध उत्खनन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार की सुबह काफी संख्या में महिलाएं हो रहे अवैध उत्खनन को रोकने के लिए पहुंचे और वाहनों को रुकवाया गया गाड़ी के चाबी छीन कर संबंधित विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया और उन्हें चैट कार्यवाही और उत्खनन पर रोक की आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। बताया जा रहा है कि खनिज विभाग, कोरबा को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई और गांव में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई थी लेकिन किसी तरह की कार्यवाही नहीं होने पर वह खुद कार्यवाही करने के लिए पहुंचे। जहां भारी वाहन अवैध खनन में लगे हुए थे। ग्रामीणों का आरोप है कि जोगीपाली स्थित शासन द्वारा संचालित रेत खदान में अवैध तरीके से जेसीबी और हाइवा के माध्यम से रेत उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा है। ग्रामीणों ने कई बार मना किया, लेकिन रेत माफिया मान नहीं रहे। इससे आए दिन तनाव की स्थिति बन रही है रेत निकालने के लिए नदी किनारे व आसपास क्षेत्र में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। यह कार्य रेत माफियाओं द्वारा ग्राम की सरपंच शील कुमारी बिंझवार की मिलीभगत से किया जा रहा है। यदि इसी तरह मजदूरों और मशीनों से नदी तट और आसपास क्षेत्र को नुकसान पहुंचाया गया ग्रामीणों ने कहा कि जेसीबी-हाइवा के गांव के भीतर से लगातार आने-जाने से हमेशा हादसे का डर बना रहता है। ग्रामीण अत्यधिक आक्रोशित हैं और कभी भी उग्र प्रदर्शन की स्थिति बन सकती है
अवैध रेत खनन से ग्रामीण परेशान, खनिज विभाग से कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी, खुद पहुंचे उत्खनन रोकने
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.
