विज्ञापन,,,,,,,,
दिव्या न्यूज़ :-कोरबा में शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में हुई चोरी की दो वारदातों का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। थाना कोतवाली अंतर्गत पुलिस सहायता केंद्र मानिकपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया एल्यूमिनियम फ्रेम और घटना में प्रयुक्त लोहे का सब्बल जब्त किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मिनीमाता कन्या महाविद्यालय की इमारत को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने प्रवेश कर पुरानी एल्यूमिनियम की खिड़कियां चोरी कर ली थीं। इस संबंध में मानिकपुर चौकी में अपराध क्रमांक 685/2026 और 687/2026 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की गई
रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस सहायता केंद्र मानिकपुर द्वारा तत्काल जांच प्रारंभ की गई। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, आसपास के लोगों से पूछताछ की गई और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से महत्वपूर्ण सूचना मिली। सूचना के आधार पर संदेहियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया। पूछताछ और विवेचना में तीनों की दोनों चोरी की घटनाओं में संलिप्तता सामने आई। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया माल बरामद किया गया।पुलिस ने आम जनता से की अपील
वहीं, कोरबा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को चोरी का सामान बिक्री के लिए रखा हुआ दिखाई दे या कोई संदिग्ध परिस्थितियों में चोरी के सामान के साथ दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। आपकी एक छोटी-सी सूचना किसी बड़ी चोरी का खुलासा करने में महत्वपूर्ण हो सकती है। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
कन्या महाविद्यालय में चोरी की दो वारदातों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; एल्यूमिनियम फ्रेम और सब्बल बरामद
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.

