विज्ञापन,,,,,,,,
दिव्या न्यूज़ :-गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा के पशु चिकित्सा कार्यालय में सफाई को लेकर दो महिला कर्मचारियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए। दोनों की शिकायत पर पुलिस ने काउंटर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।पशु चिकित्सा कार्यालय में परिचारक के पद पर पदस्थ प्रभा पाटले के अनुसार, वह कार्यालय परिसर में कचरा साफ कर रही थीं। इसी दौरान सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी रोशनी साव ने उनसे सफाई ठीक से नहीं करने की बात कही। प्रभा का आरोप है कि रोशनी ने कार्यालय परिसर में कुत्ते द्वारा किए गए मल को भी साफ करने के लिए कहा। उनके अनुसार उन्होंने सफाई कर दी, लेकिन इसके बाद भी कथित तौर पर उनके साथ गाली-गलौज की गई। प्रभा ने विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया है।वहीं, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी रोशनी साव ने अपनी शिकायत में प्रभा पाटले पर ही गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। रोशनी के मुताबिक, वह कार्यालय में बैठी थीं, तभी प्रभा कचरा उठाने की बात को लेकर उनसे विवाद करने लगीं। रोशनी का आरोप है कि जब उन्होंने गाली देने से मना किया तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रभा उनके चरित्र को लेकर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणियां करती रहती हैं।दोनों कर्मचारियों ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने घटना की जानकारी पशु चिकित्सा कार्यालय में पदस्थ डॉ. जावेद सिद्दीकी को भी दी। इसके बाद दोनों ने पुलिस से शिकायत कर मामले में जांच और कार्रवाई की मांग की। सफाई को लेकर शुरू हुआ विवाद अब दोनों कर्मचारियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप में बदल गया है। दोनों पक्षों की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने काउंटर एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस दोनों शिकायतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पशु चिकित्सा कार्यालय में सफाई को लेकर भिड़ीं दो महिला कर्मचारी, दोनों ने लगाए गंभीर आरोप; एफआईआर दर्ज
Related Posts
Contact Us
Santosh Kumar Singh Editor
Mobile : 9589496907
Email : divyanews18@gmail.com
Address : MIG-I-101, M.P. Nagar, Korba, Chhattisgarh
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.

