दिव्य न्यूज़ 18:-सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत टीपी नगर मुख्य मार्ग पर नशे में धूत लोड ट्रेलर वाहन का चालक एक कार को ठोकर मार दिया जहां इस घटना के बाद ट्रेलर वाहन का चालक को रूकवाया गया वाहन से नीचे उतरने पर ट्रेलर वाहन का चालक शराब के नशे में था और उसने ओवरटेक करने के चक्कर में इस घटना को अंजाम दिया दोनों के बीच विवाद हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि कार चालक ने ट्रेलर चालक की पिटाई शुरू कर दी जिसका विडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि कार चालक पिटाई कर रहा है और ट्रेलर का।चालक बचाव करते हुए भाग रहा है।बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद मामला सीएसईबी चौकी जा पहुंचा। लेकिन पुलिसिया कार्यवाही होने की वजह आपसे दोनों में समझौता हो गया। नशे की हालत में ट्रेलर चालक वाहन चल रहा था जो कभी भी कोई बड़ी घटना को अंजाम दे सकता था कहीं ना कहीं उसे चालक के खिलाफ भी पुलिस को कार्रवाई करने की जरूरत थी।वही कोरबा जिले में “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से शनिवार को कोरबा पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 (नशे की हालत में वाहन चलाना) सहित अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की गई।अभियान के दौरान कुल 27 प्रकरणों में चालानी कार्रवाई की गई। जांच के दौरान ऐसे वाहन चालकों पर विशेष निगरानी रखी गई, जो शराब या अन्य मादक पदार्थ के सेवन के पश्चात वाहन चला रहे थे।नशे की अवस्था में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या छूट नहीं दी जाएगी तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
What's Hot
ट्रेलर और कार में टक्कर, नशेड़ी चालक की पिटाई, वीडियो वायरल
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.


