ये है भारत का सबसे एडवांस गांव, हर घर में लगा है एसी, फिर भी नहीं आता बिजली बिल!
दिव्य न्यूज़ 18:-क्या आप जानते हैं कि भारत में एक ऐसा गांव है, जहां घरों में बल्ब लगे हैं, कूलर-एसी लगा है. लोग टीवी देखते हैं लेकिन इसके बाद भी उनका बिजली का बिल शून्य आता है? जी हां, हम बात कर रहे हैं महाराष्ट्र के सतारा जिले के मान्याचीवाड़ी गांव की. आखिर क्या खास है इस गांव में?भारत के कई गांव आज भी बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं. घंटों लोडशेडिंग, महंगे बिल और बार-बार कटौती आम बात है. गांव तो छोड़िये, शहरों में भी ये समस्या आम है. लेकिन महाराष्ट्र के सतारा जिले में एक छोटा सा गांव इस तस्वीर को पूरी तरह बदल रहा है.इस गांव का नाम है मान्याचीवाड़ी (Manyachiwadi). ये गांव महाराष्ट्र का पहला 100% सोलर पावर्ड गांव बन चुका है. यहां हर घर में बिजली है, एसी-कूलर चलते हैं, टीवी और फ्रिज चलते हैं, लेकिन बिजली का बिल शून्य आता है. पाटन तहसील में बसा ये गांव मात्र 420 लोगों की आबादी वाला है. लेकिन इस गांव की सुविधाओं ने इसे शहरों से भी आगे कर दिया है.सबसे एडवांस गांव
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.

