विज्ञापन,,,,,,
दिव्या न्यूज़ :-कोरबा जिले में सावन सोमवार को कनकीधाम पहुंचने वाले कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने विशेष तैयारी की है। धार्मिक यात्रा के दौरान हुड़दंग, तेज रफ्तार बाइक चलाने, फटे साइलेंसर से शोर करने और शराब के नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशेष पेट्रोलिंग टीम तैनात करने के साथ संवेदनशील मार्गों और प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिरिक्त बल लगाया जाएगा।सावन सोमवार से पहले रविवार शाम से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु कनकीधाम की ओर रवाना होने लगते हैं। कई श्रद्धालु पैदल तो कई वाहन और समूहों के साथ कांवड़ लेकर बोल बम के जयकारे लगाते हुए यात्रा करते हैं।
श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस ने यातायात व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों को मजबूत करने की तैयारी की है। पुलिस पेट्रोलिंग टीम प्रमुख मार्गों पर लगातार गश्त करेगी।कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि पिछले वर्षों में सावन सोमवार के दौरान कुछ बाइकर्स द्वारा तेज रफ्तार, फटे साइलेंसर और तेज आवाज वाले डीजे के जरिए उत्पात मचाने की शिकायतें सामने आई थीं। ऐसे मामलों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इस बार भी पुलिस ऐसे बाइकर्स और असामाजिक तत्वों पर नजर रखेगी। शराब पीकर वाहन चलाने, मारपीट, छेड़छाड़ या सार्वजनिक स्थान पर अशांति फैलाने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।सावन सोमवार के दौरान श्रद्धालुओं को होने वाली कथित परेशानियों को लेकर हिंदू नारायणी सेना के प्रमुख अरविंद अग्रवाल और उनके साथियों ने कोरबा एसपी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि कनकीधाम जाने वाले मार्ग पर कुछ असामाजिक तत्व श्रद्धालुओं के साथ अभद्रता, छेड़छाड़ और मारपीट करते हैं। संगठन ने तेज आवाज वाले डीजे और फटे साइलेंसर वाली बाइकों से होने वाले शोर पर भी रोक लगाने की मांग की है। संगठन की ओर से मांग की गई कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए पुलिस ने कनकीधाम जाने वाले मार्गों पर भीड़ और यातायात को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त बल तैनात करने का निर्णय लिया है। संवेदनशील स्थानों पर पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के साथ विशेष पेट्रोलिंग की जाएगी। पुलिस का कहना है कि श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था और यात्रा की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि आस्था की आड़ में कानून तोड़ने या दूसरे लोगों के लिए परेशानी खड़ी करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।
कनकीधाम जाने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट, हुड़दंगियों पर होगी सख्त कार्रवाई
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.

