रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने रविवार को रायपुर के भाटागांव स्थित विनायक सिटी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 133वें एपिसोड को सुना। पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ में काले हिरण के संरक्षण एवं संवर्धन की तारीफ की।
मन की बात में पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ का जिक्र करते हुए कहा कि, मध्य भारत से एक अच्छी खबर आई है। छत्तीसगढ़ में ब्लैक बग फिर से दिखाई दे रहे हैं। एक समय इनकी संख्या बहुत कम हो गई थी। लेकिन लगातार प्रयास किया गया और संरक्षण बढ़ाया गया। इसलिए खुलें मैदानों में ब्लैक बग दौड़ते हुए नजर आते हैं। यह खोती विरासत की वापसी है।
वरिष्ठ लोग रहे उपस्थित
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मंत्रीमंडल के सहयोगी केदार कश्यप एवं विधायक साथियों सहित भारी संख्या में उपस्थित जनसमुदाय के साथ प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनना और देखना एक सुखद अनुभव रहा।

