कोरबा में सड़क हादसों का तांडव: 24 घंटे में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की जान गई, चार घायल
दिव्य न्यूज़ 18:-कोरबा जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। मंगलवार और बुधवार को 24 घंटे में हुई तीन अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इन घटनाओं ने स्थानीय प्रशासन, पुलिस और सड़क सुरक्षा उपायों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए| पहली घटना मंगलवार को हुई।
Related Posts
Contact Us
Santosh Kumar Singh Editor
Mobile : 9589496907
Email : divyanews18@gmail.com
Address : MIG-I-101, M.P. Nagar, Korba, Chhattisgarh
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.


जानकारी के अनुसार बहरुराम रात्रे बालको नगर के अल्युमिनियम सिटी क्षेत्र के निवासी थे। वह बहरुराम अपनी पत्नी के साथ दुपहिया वाहन से जा रहे थे। कचन्दा नाला के पास पीछे से आ रहे एक भारी वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बहरुराम की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी को गंभीर चोटें आईं। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।, दूसरी घटना कटघोरा मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह बगदेवा मोड़ के बाईपास के पास एक तेज रफ्तार हाइवा ने एक्टिवा सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक्टिवा सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।