रायपुर प्रदेश में भी सोलर से बिजली का उत्पादन करने का काम अब तेजी से करने की तैयारी चल रही है। क्रेडा कई योजनाओं पर काम कर रहा है। नया रायपुर को सोलर सिटी बनाने की तैयारी है। इसके लिए क्रेडा ने 18 विभागों के लिए 2370 किलोवाट की योजना तैयार की है।
इस योजना को प्रदेश सरकार से मंजूरी भी मिल गई है। पहले 10 मेगावाट बिजली के उत्पादन का 65 करोड़ का प्रस्ताव प्रदेश सरकार के पास भेजा था, लेकिन इसको नामंजूर करके क्रेडा को हर विभाग के लिए अलग-अलग योजना बनाकर देने के लिए कहा गया है। अब क्रेडा ने हर विभाग के लिए अलग-अलग योजना तैयार कर प्रस्ताव भेजा, तो इसको राज्य सरकार ने रेस्को मॉडल में पूरा करने के
इसको राज्य सरकार ने रेस्को मॉडल में पूरा करने के लिए कहा है।
केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना पर चल रहा है काम
देश में लगातार बढ़ती बिजली की मांग को देखते हुए अब केंद्र सरकार ने सोलर बिजली की तरफ रुख किया है। इसके लिए देश के कई राज्यों में भी काम हो रहा है। जहां एक तरफ केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना पर काम चल रहा है, वहीं राज्यों में बड़े-बड़े सरकारी और निजी सोलर प्लांट भी लगाने का काम हो रहा है।
रेस्को मॉडल में लगाने की अनुमति
क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने बताया कि, नया रायपुर को सोलर सिटी बनाने लिए अलग-अलग विभागों की योजना बनाकर प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेजा गया था, राज्य सरकार ने रेस्को मॉडल में इस योजना को पूरा करने की अनुमति दी है।

