सांप निकलने की घटनाएं, बाइक के अंदर मिला; दिखाई देने पर हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें
दिव्य न्यूज़ 18:-कोरबा जिले में मौसम का मिजाज बदलते ही सांप निकलने की घटनाओं में तेजी आई है। हाल ही में शहर के कोसाबाड़ी इलाके में एक बाइक के इंजन में जहरीला कोबरा घुस गया, जिससे हड़कंप मच गया। वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम ने तत्परता दिखाते हुए सांप को सुरक्षित बाहर निकाला और जंगल में छोड़ दियाशुक्रवार शाम कोसाबाड़ी में एक व्यक्ति ने अपनी बाइक स्टार्ट की तो उसे इंजन के पास सरसराहट सुनाई दी। गौर से देखने पर बाइक के अंदर एक जहरीला कोबरा कुंडली मारे बैठा था। यह देख आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम को सूचना दी गई| सूचना मिलते ही जितेंद्र सारथी और उनकी टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पूरी सावधानी और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कोबरा का रेस्क्यू किया। करीब बीस मिनट की मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित बाहर निकाला गया। रेस्क्यू के बाद कोबरा को शहर से दूर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। यह घटना कोरबा में सांप निकलने की बढ़ती घटनाओं का एक और उदाहरण है। बीती रात भी रेस्क्यू टीम ने कई जगह सफल ऑपरेशन किए।लोगों से सतर्क रहने की अपील
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.
