कम बजट में करना चाहते हैं झोला भरके शॉपिंग? तो छत्तीसगढ़ के सबसे बड़ा बाजार का करें रुख
दिव्य न्यूज़ 18:-छत्तीसगढ़ में कई छोटे-बड़े शहर हैं, जहां पर सैंकड़ों बाजार भी मौजूद हैं. इन बाजारों की अपनी-अपनी अलग पहचान भी है. लेकिन क्या आप जानते हैं, छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा बाजार कहां लगता है. आइए इस बाजार की खासियत के बारे में विस्तार से आपको बताते हैं.दरअसल, छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा बाजार राजधानी रायपुर में लगता है.
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.


इस बाजार का नाम गोलबाजार है, जो कि पुराने बाजार के नाम से जाना जाता है. इस बाजार की खासियत यह है कि यहां पर हर तरह के सामान बहुत ही आसानी से मिल जाते हैं. कपड़ों की खरीददारी के लिए छत्तीसगढ़ में सबसे फेमस बाजार माना जाता है. यहां पर एक से बढ़कर एक ट्रेंडी कपड़े सबसे पहले आ जाते हैं. यहां की एक और सबसे खास बात यह है कि इस बाजार से आप होलसेलन या फिर रिटेल दोनों में खरीदारी कर सकते हैं. यह बाजार फैशन के मामले में लड़का हो या फिर लड़की, हर किसी की पहली पसंद माना जाता है
. यहां पर हर नई डिजाइन के कपड़े बिल्कुल सस्ते दामों में मिल जाते हैं. लड़के-लड़कियों के अलावा, यहां पर छोटे बच्चों, बुजुर्गों के लिए बेहतरीन कपड़े मिल जाते हैं इसके अलावा, यहां पर महिलाएं भी खरीदारी करने के लिए बड़ी दूर-दूर से आती है
. इस मार्केट में महिलाओं के लिए साड़ियां एक से एक बेहतरीन डिजाइन मिल जाएंगी. इन साड़ियों की कीमत न के बराबर होती है. लोकल के दुकानदार यहीं से माल खरीदकर अपने-अपने इलाकों में बेचते हैं. बताया जाता है कि यहां पर त्योहारी सीजन दीपावली, होली, नवरात्रि जैसे त्योहारों के दौरान भारी भीड़ देखने को मिलती है. इस मार्केट से लोग अपने घरों, ऑफिस को सजाने के लिए तरह-तरह के सामन खरीदने के लिए आते हैं
. इस मार्केट की सबसे खास बात यह है कि यहां पर हर माल बहुत सस्ता मिलता है. अगर आप भी अपनी शादी या फिर किसी फंक्शन के लिए कपड़ों या फिर कुछ भी सामान की खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं, तो यह मार्केट आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है.
क्योंकि इस मार्केट में हर माल बहुत ही किफायती दामों में मिल जाता है.