कोरबा की रिसदी नर्सरी में भीषण आग, कई एकड़ में फैले पेड़-पौधे जलकर राख
दिव्य न्यूज़ 18:-रिसदी स्थित वन विभाग की चिड़ियाघर नर्सरी में बुधवार को भीषण आग लग गई। मंगलवार दोपहर 4 बजे की घटना के बाद यह आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते कई एकड़ में फैल गई। काले धुएं और आग की लपटों को देखकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए।प्रारंभिक तौर पर सामाजिक तत्वों की करतूत सामने आ रही है, वन विभाग के अधिकारियों का मानना है कि नर्सरी में जानबूझकर आग लगाई गई है। लगभग 1 अप्रैल 2026 को भी इसी नर्सरी में आग लगने की घटना हो चुकी है। बार-बार आग लगने से विभाग भी सकते में है। आग लगने से नर्सरी क्षेत्र में रहने वाले पशु-पक्षी और जीव-जंतुओं का जीवन खतरे में पड़ गया। आग की लपटें देख पक्षी घोंसले छोड़कर आसमान में उड़ते नजर आए। छोटे जीव-जंतु इधर-उधर भागते दिखे। कई कीमती पौधे और साल पुराने पेड़ जलकर नष्ट हो गए। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे।सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
Related Posts
Contact Us
Divya News 18
Mobile. 9670560782
Email : divyanews18@gmail.com
Disclaimer
पोर्टल पर समाचार भेजने हेतु अवैतनिक और स्वैच्छिक सेवा प्रदा करने वाले संवादाता हमारे न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड है। पोर्टल पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरुरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्थों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाता एवं लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
© 2026DIVYA NEWS 18. Designed by Nimble Technology.


लोगों ने वन विभाग की सुरक्षा पर सवाल उठाए। स्थानीय निवासियों का कहना है कि एक माह में दूसरी बार आग लगना लापरवाही दर्शाता है।नर्सरी में सुरक्षा गार्ड और अग्निशमन सुरक्षा के इंतजाम न होने से ऐसी घटनाएं हो रही हैं। वन विभाग के अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नर्सरी क्षेत्र का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया जा रहा है। विभाग ने अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। लगातार आग की घटनाओं से पर्यावरण प्रेमियों में भी नाराजगी है। लोगों ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और नर्सरी को बचाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।