दिव्य न्यूज़ 18:-रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी कामकाज को तेज और आसान बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। प्रदेश के वन मंत्री केदार कश्यप ने अपने कार्यालय को पूरी तरह डिजिटल मोड पर संचालित करने का फैसला लिया है। अब दफ्तर में फाइलों की आवाजाही से लेकर आदेश और पत्र व्यवहार तक का अधिकांश काम ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
फाइलों का झंझट खत्म, काम में आएगी तेजी सरकारी काम के साथ पर्यावरण संरक्षण पर भी जोर
वन मंत्री का कहना है कि इस व्यवस्था का उद्देश्य सिर्फ तकनीक का इस्तेमाल बढ़ाना नहीं, बल्कि सरकारी कार्यालयों को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनाना भी है। कागज और वाहनों के उपयोग में कमी आने से ईधन की बचत होगी और प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी
ऑनलाइन सिस्टम से बढ़ेगी पारदर्शिता
नई व्यवस्था लागू होने के बाद फाइलों की मॉनिटरिंग आसान होगी और हर प्रक्रिया का डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा। इससे कामकाज में पारदर्शिता बढ़ेगी और अनावश्यक देरी पर भी रोक लग सकेगी।
सुशासन की दिशा में सरकार का बड़ा कदम
वन मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिजिटल और पारदर्शी शासन व्यवस्था की सोच को आगे बढ़ाते हुए छत्तीसगढ़ सरकार लगातार तकनीक आधारित सिस्टम को बढ़ावा दे रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विभागों को आधुनिक बनाने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है।
अधिकारियों से सकारात्मक सहयोग की अपील
मंत्री ने अधिकारियों और कर्मचारियों से नई व्यवस्था को सकारात्मक सोच के साथ अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसाधनों की बचत और पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी योजना नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।